अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बरेली हुआ योगमय।

एम डी न्यूज़

बरेली मे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला प्रशासन और आयुष विभाग ने योग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में हजारों लोग सुबह पांच बजे से ही बड़ी संख्या में लोग उत्साहित होकर स्टेडियम पहुंचने लगे। कुछ ही देर मे देखते ही देखते पूरा मैदान योग साधकों से भर गया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी देवयानी एवं जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। सभी ने योग आचार्यों के निर्देशन में योगाभ्यास किया। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग करने की अपील की।

रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *