अमरेंद्र भारद्वाज जिला पंचायत के नेतृत्व में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

300 लोगों ने किया योगाभ्यास उपस्थित प्रत्येक लोगों से भारद्वाज ने प्रत्येक दिन योग करने की अपील की

तहसील प्रभारी रिपोर्ट गंगा चरण एमडी न्यूज़

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खरगापुर स्थित नवनिर्मित मैरिज हॉल में एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 19 और जिला कार्यकारिणी सदस्य लखनऊ अमरेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल एक दिन के लिए नहीं, बल्कि प्रतिदिन किया जाना चाहिए। उन्होंने व्यक्तियों को योग व प्राणायाम करने की सलाह दी। इससे मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक लाभ प्राप्त होते हैं। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में एक योग टीम भी सक्रिय है, जिसमें प्रतिदिन 30 व्यक्ति योगाभ्यास करते हैं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमरेंद्र भारद्वाज ने स्वयं योगाभ्यास में सहभागिता की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक नागेंद्र मिश्रा ने योग के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उपस्थित लोगों को योग प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता गौरव भारद्वाज मंडल अध्यक्ष बलराम कश्यप मंडल उपाध्यक्ष सुरेश चंद मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष मानसिंह वर्मा मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजय रावत मंडल मंत्री मनीष द्विवेदी मंडल मंत्री अरविंद वर्मा शक्ति केंद्र संयोजक देशराज वर्मा वोट अध्यक्ष धीरज कुमार सहज राम बसु धीमान अर्जुन रावत व समस्त मंडल नगराम टीम सहित लक्ष्मणपुर विद्यालय से उपस्थित योग टीम से काफी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed