विधायक सौरभ सिंह सोनू की पहल से अछनिया–पहाड़ा–नगरा मार्ग का निर्माण कार्य शुरू
रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज
लखीमपुर खीरी।
क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए माननीय विधायक सौरभ सिंह सोनू के प्रयासों से अछनिया से पहाड़ा होते हुए नगरा मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। सड़क निर्माण के लिए मिट्टी भराई एवं समतलीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से जर्जर पड़े इस मार्ग के कारण आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती थी। अब सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी और गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने विधायक सौरभ सिंह सोनू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात साबित होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *