आकाश से भी ऊंचा कहा जाने वाले पिता के सम्मान में जून माह के तृतीय रविवार को मनाया गया फ़ादर्स डे
MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा मवइया स्थित समाजकल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में सभी वृद्धजनों का पूजन व सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।डॉ अनुराग द्वारा सर्वप्रथम सभी वृद्धजनों को तिलक लगाया गया फिर सभी को आरती,पुष्पवर्षा व चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लिया गया ततपश्चात डॉ अनुराग द्वारा सभी को जलेबी वितरित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य हेतु शुभकामनाएं दी गई व सभी वृद्धजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भले आपके बच्चे आपके साथ नहीं है पर डॉ अनुराग हमेशा आपके साथ रहेंगे जिस पर वृद्धजन भावविभोर होकर आशीर्वाद दे रहे थे।इस अवसर पर उमेश कुमार श्रीवास्तव प्रबंध समिति सदस्य,वार्डन अशोक यादव सहित वृद्धाश्रम के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

