फतेहपुर, बाराबंकी। तहसील सभागार में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 89 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से केवल 11 मामलों का मौके पर निस्तारण किया जा सका।

मोहम्मदपुरखाला थाना क्षेत्र के बगिया मजरे दुर्गापुर नौबस्ता निवासी आरती देवी ने शिकायत की कि गांव के पूर्व प्रधान पप्पू यादव उर्फ कृष्णपाल सिंह चुनावी रंजिश के चलते उनकी बेटी और परिवार को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित कोतवाल को तत्काल मुकदमा दर्ज कर शाम तक पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर थाने लाने के निर्देश दिए।

निन्दूरा ब्लॉक के मोहनापुर मजरे हाजीपुर की सविता देवी ने दूसरी बार शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्होंने दिसंबर 2025 में अपनी ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। अप्रैल 2026 में विकास भवन बुलाकर उनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन भी किया गया, लेकिन अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है।

दालेनगर मजरे धरौली निवासी पूनम यादव ने आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त केन्द्र खुल्झी में के रहने वाले क्षत्रिय सुपरवाइजर नीलम चौधरी द्वारा नियम विरुद्ध दूसरे का चयन करवायेकर दिए जाने कि सिकायत की है।

हसनपुर टांडा के सलीम ने शिकायत की कि उनके घर में बिजली का मीटर लगे चार महीने हो गए हैं, लेकिन मीटर की रीडिंग दर्ज न होने के कारण बिल नहीं आ रहा है। कई बार कार्यालय जाने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसी गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने भी कई महीनों से बिजली का वोल्टेज कम आने की शिकायत दर्ज कराई।

फतेहपुर से रवि रावत की रिपोर्ट

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *