नेपाल तस्करी के लिए ले जाई जा रही यूरिया खाद बरामद, ठूठीबारी पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा –
भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज की ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नेपाल तस्करी के लिए ले जाई जा रही चार बोरी यूरिया खाद बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मौके से तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।
वीओ:
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजाबारी बन्या क्षेत्र से यूरिया खाद की तस्करी कर नेपाल ले जाने की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चार बोरी भारतीय यूरिया खाद तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अखिलेश कुमार गुप्ता और सूरज कन्नौजिया, निवासी राजाबारी, थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ कस्टम एक्ट की धारा 110 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *