सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर चौराहे पर 18 जून को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने वीडियो का स्वतः संज्ञान लेकर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने मारपीट की घटना में शामिल दो मुख्य आरोपियों तनिष्क मिश्रा पुत्र राजकुमार मिश्रा उम्र करीब 20 वर्ष निवासी कृष्ण बिहारी नगर और शिवांग त्रिवेदी उर्फ राज त्रिवेदी पुत्र दीपक चन्द्र त्रिवेदी उम्र करीब 21 वर्ष निवासी कलेक्टरगंज को गिरफ्तार किया।

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *