रिपोर्टर अनमोल श्रीवास्तव

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र के ग्राम देई पार तप्पा भनवापुर निवासी सुन्ने पुत्र पचई ने उपजिलाधिकारी डुमरियागंज को प्रार्थना पत्र देकर न्यायालय द्वारा पारित बंटवारे के आदेश के अनुपालन में अपने हक व हिस्से की भूमि पर कब्जा दिलाए जाने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि की गाटा संख्या 513, 590, 1067 एवं 1165 में उसका वैधानिक 1/2 हक व हिस्सा है, लेकिन विपक्षी पक्ष द्वारा दबंगई के बल पर पूरी भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसे अपने हिस्से की जमीन पर खेती नहीं करने दी जा रही है तथा विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और मारपीट की धमकी दी जाती है।
पीड़ित ने बताया कि उक्त भूमि के संबंध में न्यायालय में धारा 116 के अंतर्गत वाद संख्या 2575/2025 जिसमें न्यायालय द्वारा 6 अगस्त 2025 को अंतिम आदेश पारित कर उसके हिस्से का 1/2 अंश निर्धारण कर दिया गया है। इसके बावजूद अब तक उसे जमीन का वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका है।
शिकायतकर्ता के अनुसार मामले की शिकायत जिलाधिकारी से भी की गई थी, जिसके बाद लेखपाल को पुलिस बल के साथ पैमाइश कराने का निर्देश दिया गया। आरोप है कि पैमाइश के दौरान विपक्षी पक्ष द्वारा हंगामा किए जाने के कारण कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी।
प्रार्थी ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि न्यायालय के अंतिम आदेश का पालन कराते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश कराकर उसके हिस्से का कब्जा दिलाया जाए, जिससे उसे न्याय मिल सके।
उपजिलाधिकारी कार्यालय में दिए गए इस प्रार्थना पत्र के बाद मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *