ब्रेकिंग न्यूज
एम डी न्यूज़
थाना फतेहाबाद आगरा
रिपोर्टर कृष्णा प्रजापति रिपोर्ट


फतेहाबाद (आगरा)। फतेहाबाद क्षेत्र के गंगोरा गांव में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना शाहगंज क्षेत्र के भीमनगर, नारीपुरा निवासी रामेश्वर की पुत्री भारती की शादी वर्ष 2020 में गंगोरा निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से वह अपने पति के साथ गंगोरा गांव में रह रही थी।
मृतका के पिता रामेश्वर ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ उसका पति अक्सर शराब के नशे में मारपीट करता था। उन्होंने बताया कि भारती कई बार अपने साथ हो रहे उत्पीड़न की जानकारी उन्हें दे चुकी थी। सोमवार को बेटी की मौत की सूचना मिलने पर वह परिजनों के साथ गंगोरा पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
परिजनों का कहना है कि भारती की मौत सामान्य नहीं है और इसकी गहन जांच होनी चाहिए। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
भारती अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। बड़ा बेटा दिव्यांश लगभग तीन वर्ष का है, जबकि छोटा बेटा हिमांशु मात्र छह माह का है। परिजनों के अनुसार, दो दिन पहले ही छह माह के हिमांशु का मुंडन संस्कार हुआ था, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था। अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान

16 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *