अमेठी। बड़े मंगलवार के अवसर पर जनपद अमेठी में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ भंडारे एवं शरबत वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।


नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रमुख रूप से सकरा तिराहा, डिग्री कॉलेज के सामने, महिला पॉलिटेक्निक के सामने सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के लिए शीतल शरबत और पेयजल की भी व्यवस्था की गई।
भंडारे में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान हनुमान जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। आयोजन स्थलों पर पूरे दिन श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा तथा सेवा कार्यों में स्थानीय युवाओं और समाजसेवियों ने सक्रिय सहयोग किया।
बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर आयोजित इन धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों से पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव का वातावरण देखने को मिला

अमेठी से दिनेश गुप्ता एमडी न्यूज़

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *