लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद गोंडा जिले का फायर विभाग हुआ अलर्ट

एमडी न्यूज गोंडा ब्यूरों- अजीत यादव

गोंडा- जनपद में मंगलवार को विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सुबह से ही विभिन्न कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी में सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रहे हैं। लापरवाही मिलने पर संचालकों को चेतावनी भी दी जा रही है।

जांच के दौरान अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनके संचालन की जानकारी ली जा रही है।

इसके साथ ही इमरजेंसी गेट, वेंटिलेशन, एंट्री-एग्जिट पॉइंट, फायर फाइटिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक पैनल, वायरिंग और सीढ़ियों की चौड़ाई का भी निरीक्षण किया जा रहा है। आग लगने की स्थिति में धुआं बाहर निकालने की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

जांच के साथ-साथ, फायर विभाग द्वारा लाइब्रेरी और कोचिंग संचालकों के साथ मिलकर छात्रों के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया जा रहा है। मानस इंस्टीट्यूट और टॉमसन इंटर कॉलेज में मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें बच्चों को आग लगने जैसी विषम परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने के तरीके सिखाए गए।
गोंडा फायर विभाग की जांच शुरू होते ही कई कोचिंग और लाइब्रेरी संचालक अपने बेसमेंट में चल रही संस्थाओं को बंद कर फरार हो गए। गोंडा शहर में 50 से अधिक कोचिंग और लाइब्रेरी हैं, जिनकी अब तेजी से जांच की जा रही है।

गोंडा जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि पूरे जिले में जहां-जहां कोचिंग और लाइब्रेरी स्थित है तत्काल उनकी जांच करके मानकों की जांच कर रिपोर्ट देने की निर्देश दिए गए हैं। जो भी कोचिंग और लाइब्रेरी बिना मानक के चल रहे हैं उन पर कार्रवाई करने को लेकर भी निर्देश दिया गया है बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।