अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच हेतु सघन अभियान चलाया गया।
एम डी न्यूज़
बरेली में उपाध्यक्ष सौम्या पांडे बरेली विकास प्राधिकरण, बरेली के नेतृत्व में प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम, अग्निशमन विभाग तथा पुलिस बल की संयुक्त उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों तथा मंडलायुक्त, बरेली एवं जिलाधिकारी, बरेली के मार्गदर्शन में जनहित एवं अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, मॉल, जिम एवं अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच हेतु सघन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान मैट्रिक्स जिम, कैलाश टावर, सिविल लाइंस; फिजिक्स वाला विद्यापीठ कोचिंग सेंटर; विशाल मेगामार्ट, सिविल लाइंस, आकाश कोचिंग सेंटर, चौकी चौराहा; एल0ए0 सिटी सेंटर मॉल, चौकी चौराहा, महेन्द्रा कोचिंग, रामपुर गार्डन, डिवाईन क्लासिस, रामपुर गार्डन, तकशिला कोचिंग, विनटैक लाईब्रेरी, गुरूकुल क्लासिस, अरिहन्त क्लासिस आदि सहित अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। विशेष रूप से रिहायशी क्षेत्रों एवं संकरी गलियों में संचालित संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित संचालकों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उपाध्यक्ष महोदया ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है एवं बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन हेतु इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी निरंतर संचालित किए जाएंगे, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *