एमडी न्यूज़ चैनल गोण्डा
ब्यूरों अजीत यादव

सालपुर बाजार में मची अफरा-तफरी
शॉर्ट सर्किट से घर और मोबाइल दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

गोण्डा- सालपुर बाजार मंगलवार तड़के लगभग 3 बजे थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के सालपुर बाजार में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने एक मकान और मोबाइल दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि गृहस्थी का सामान, जेवर, नकदी, नए मोबाइल फोन एवं मोबाइल एसेसरीज जलकर राख हो गए। घर और दुकान दोनों स्वाहा हो गये।

बिशनपुर बैरिया निवासी सुनील पुत्र काली प्रसाद पिछले दस वर्षों से सालपुर बाजार में परिवार सहित रह रहे हैं। मकान के सामने स्थित कमरे में इंद्राज वर्मा मोबाइल की दुकान चलाते थे। अचानक लगी आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया।

परिवार के पास पहनने तक के कपड़े नहीं बचे
पीड़ित सुनील ने बताया कि पड़ोस की एक लड़की ने आग लगने की सूचना दी। जब तक वह नीचे पहुंचे, मकान और दुकान धू-धू कर जल रहे थे। आग में अनाज, कपड़े, नकदी और पत्नी के जेवर समेत लगभग पूरा घरेलू सामान नष्ट हो गया। उन्होंने करीब 5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान बताया।

मोबाइल दुकान में 10 लाख का नुकसान

दुकान संचालक इंद्राज वर्मा के अनुसार आग में नए मोबाइल फोन, मोबाइल एसेसरीज, करीब 1 लाख रुपये नकद और अन्य सामान जल गया। उन्होंने लगभग 10 लाख रुपये के नुकसान की बात कही।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता
सूचना मिलते ही सालपुर चौकी प्रभारी सावन कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद सिंह और सोहनलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में दमकल विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
प्रशासन से सहायता की मांग
अग्निकांड से प्रभावित दोनों परिवारों ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है ताकि वे अपना जीवन और रोजगार दोबारा शुरू कर सकें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।