लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।
ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगल पर भंडारों की धूमः मितौली-खीरी में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया, धार्मिक आयोजन हुए।

मितौली खीरी। मितौली-खीरी क्षेत्र में ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगल पर धार्मिक आयोजनों और भंडारों की धूम रहीं। श्रद्धालुओ ने विभिन्न स्थानों पर भगवान हनुमान की विधि विधान से पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया।
इसी कर्म में,मितौली की तेंदुआ ग्राम पंचायत स्थित कठिना नदी के तट पर पौराणिक बाबा कष्ट हरण धाम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुनील सिंह और सुधीर सिंह ने इस भंडारे का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
कस्बे के पश्चिमी नहर किनारे स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर मंदिर के पुजारी ने श्रद्धालुओं के बीच बूंदी का प्रसाद वितरित किया। इसके अतिरिक्त, अस्पताल रोड पर सुनील कटियार और उनके परिजनों ने राहगीरों को शर्बत पिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया।
ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगल पर हुए इन धार्मिक और सेवा कार्यों से पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।

MD NEWS बहुआयामी समाचार पत्र।
पत्रकार योगेश कुमार गौतम
ब्लॉक मितौली ज़िला लखीमपुर खीरी।
8756799044

30 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *