मोहर्रम को लेकर चकदह में प्रशासन की बैठक, ताजिया मार्गों का किया निरीक्षण –
महराजगंज। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना नौतनवा क्षेत्र के चौकी खोरिया अंतर्गत संवेदनशील ग्राम चकदह में एसडीएम एवं सीओ नौतनवा ने ताजियेदारों, संभ्रांत नागरिकों तथा ग्रामीणों के साथ बैठक की।
बैठक में अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से संवाद कर मोहर्रम को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद अधिकारियों ने प्रस्तावित ताजिया जुलूस मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था के मद्देनजर आवश्यक बिंदुओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए, ताकि मोहर्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।
प्रशासन ने लोगों से सहयोग बनाए रखने और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

10 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *