
फतेहपुर रेडक्रास सोसाइटी के संयोजकत्व व चेयरमैन फ़तेहपुर एवं कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में रेडक्रास भवन में 51 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ यू बी सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी,विशिष्ट अतिथि डॉ प्रभाकांत सिंह डिप्टी सीएमओ व डॉ अशोक कुमार गुप्ता जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा 5 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री प्रदान कर किया गया।मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को चेयरमैन व उपस्थित सदस्यों द्वारा बैज अलंकृत,शाल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।ततपश्चात रेडक्रॉस चेयरमैन व सभी आजीवन सदस्यों द्वारा गोद लिए गए सभी 51 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री प्रदान की गई।

पोषण सामग्री में भुने चने,मूंगफली के दाने,गुड़,सत्तू,प्रोटीन पाउडर दिया गया।यह सामग्री प्रत्येक मरीज के चिकित्सकीय कोर्स पूर्ण होने तक दी जाएगी।कार्यक्रम का संचालन चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा किया गया।इस अवसर पर सचिव अजीत सिंह,कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार श्रीवास्तव,आजीवन सदस्य उमेश कुमार श्रीवास्तव, वेदप्रकाश गुप्ता,सुरेश चंद्र श्रीवास्तव,रामप्रकाश मौर्य,गोरेलाल,विशुन बाबू,सुरेश कुमार श्रीवास्तव,पुनीत वीर विक्रम,प्रवीण कुमार सिंह,रामगोपाल कश्यप,राजा सिंह,विवेक,भक्तदास, प्रशांत चतुर्वेदी,अक्षत श्रीवास्तव, हिमांशु,अंगद सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

