एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल

लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
रामपुर, 24 जून 2026। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष मो. सलीम वारसी के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी रामपुर को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों को समय पर यूरिया एवं डीएपी खाद उपलब्ध कराने, नहरों की सफाई एवं कब्जा मुक्त कराने, बिलासपुर स्थित रूद्र-बिलास सहकारी चीनी मिल में नई मशीनें लगाने, स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त अनियमितताओं की जांच कराने तथा वन विभाग से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सहकारी समितियों एवं दुकानों पर किसानों का शोषण हो रहा है तथा कई किसानों की फार्मर रजिस्ट्री भी नहीं हो सकी है। किसान नेताओं ने मांग की कि किसानों को आधार कार्ड के माध्यम से खाद उपलब्ध कराई जाए। साथ ही नहर विभाग द्वारा सफाई के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच कराकर नहरों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग भी उठाई गई।
भाकियू ने बिलासपुर क्षेत्र की रूद्र-बिलास सहकारी चीनी मिल में नई मशीनें लगाने की मांग करते हुए कहा कि पुरानी मशीनों के कारण गन्ना पेराई प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों का रुझान गन्ना खेती से कम हो रहा है। संगठन ने स्वास्थ्य विभाग में कथित भ्रष्टाचार, फर्जी अस्पतालों के संचालन और नियम विरुद्ध नियुक्तियों की भी जांच कराने की मांग की।
इसके अलावा पीपली वन और डंडिया वन क्षेत्र में अवैध कटान, नेशनल हाईवे किनारे लगाए गए वृक्ष सुरक्षा पिंजरों में अनियमितता तथा तहसील शाहबाद के ग्राम भगवतीपुर स्थित सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग भी ज्ञापन में प्रमुखता से उठाई गई।
इस अवसर पर मो. सलीम वारसी (जिला अध्यक्ष, भाकियू) सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे। किसानों ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।