ब्रेकिंग न्यूज़

लखनऊ अग्निकांड के बाद मुजफ्फरनगर प्रशासन अलर्ट, छपार क्षेत्र में चला फायर सेफ्टी का सघन जांच अभियान,

MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन (दभेड़ी वाले), मुजफ्फरनगर

लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद मुजफ्फरनगर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी, सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी, एमडीए एवं अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने छपार क्षेत्र के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने फायर एग्जिट, अग्निशमन यंत्रों, आपातकालीन निकासी मार्गों तथा अन्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच की। जहां कमियां पाई गईं, वहां संचालकों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जनसुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

प्रशासन द्वारा व्यापारियों, संस्थान संचालकों एवं आमजन से अपील की गई है कि वे फायर सेफ्टी मानकों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरणों को हमेशा क्रियाशील रखें।

सुरक्षा में लापरवाही पड़ेगी भारी, नियमों का पालन करना होगा जरूरी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।