रामधन/दान प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
अमेठी, 24 जून। अयोध्या स्थित Shri Ram Janmabhoomi Temple में रामधन, दान एवं चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं और चोरी के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से उपजिलाधिकारी प्रीति तिवारी को दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Ajay Rai के निर्देश पर किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि श्रीराम मंदिर देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में मंदिर से जुड़े किसी भी प्रकार के अनियमितता या चोरी के आरोप जनभावनाओं को प्रभावित करते हैं। उन्होंने मांग की कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन सौंपने से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया और सरकार से पूरे प्रकरण में स्पष्ट एवं पारदर्शी कार्रवाई की मांग उठाई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक Radheshyam Dhobi, फतेह बहादुर, नगर पालिका परिषद जायस की अध्यक्ष Manisha Chauhan, कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अमेठी से दिनेश गुप्ता एमडी न्यूज़

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।