एम डी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट


रामपुर। जनपद रामपुर सहित पूरे प्रदेश में चर्चित “रामधन/दान घोटाला/चोरी” के मामले को लेकर अब राजनीतिक एवं सामाजिक स्तर पर विरोध तेज हो गया है। इस प्रकरण में सामने आ रही गंभीर वित्तीय अनियमितताओं एवं कथित भ्रष्टाचार ने आम जनमानस में भारी आक्रोश एवं असंतोष की स्थिति उत्पन्न कर दी है।
जिला कांग्रेस कमेटी, रामपुर के जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा “निक्कू पंडित” एवं नगराध्यक्ष बाकर अली खां द्वारा इस संबंध में महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित एक प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी रामपुर के माध्यम से प्रेषित किया गया है।
प्रेषित पत्र में मांग की गई है कि इस संवेदनशील एवं जनभावनाओं से जुड़े प्रकरण में तत्काल प्रभाव से प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई जाए तथा गठित विशेष जांच दल (SIT) के माध्यम से निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही जांच की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने हेतु SIT में किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश को भी शामिल किए जाने की मांग की गई है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा “निक्कू पंडित” ने कहा कि “रामधन/दान घोटाले की खबरें अत्यंत गंभीर और चिंताजनक हैं। यह केवल धन की हेराफेरी का मामला नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था एवं विश्वास के साथ किया गया छल है। यदि इस प्रकार के मामलों में सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई, तो जनता का विश्वास शासन-प्रशासन से पूरी तरह उठ जाएगा।”
उन्होंने आगे कहा कि “हमारी मांग है कि तत्काल FIR दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही SIT की जांच पूर्णतः पारदर्शी होनी चाहिए और उसमें एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश को शामिल कर इसकी निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए। जांच की प्रगति समय-समय पर सार्वजनिक की जाए, ताकि जनता को सच्चाई से अवगत कराया जा सके।”
बाकर अली खां नगराध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी, रामपुर एवं कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी जनहित में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
यह मुद्दा अब केवल एक वित्तीय अनियमितता का नहीं, बल्कि जनआस्था और विश्वास की रक्षा का विषय बन चुका है, जिस पर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने की आवश्यकता है। इससे पूर्व सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी संजय कपूर पूर्व विधायक बिलासपुर के कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए और वहां से जिला मुख्यालय पर जाकर प्रदर्शन कर जिला अधिकारी महोदय, के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सोपा और नारा लगाया “चढ़ावा चोरों गद्दी छोड़ो” इस अवसर पर प्रमुख रूप से लोग उपस्थित रहे AICC सदस्य मति उर रहमान बबलू, कोषाध्यक्ष एस के अग्रवाल, चितरंजन श्रीवास्तव, राजेश लोधी, विपिन रुहेला, कपिल चौधरी, तंजुल शर्मा, प्रमोद गंगवार, आकाश लोधी,रामगोपाल सैनी, साहिल तोमर, एतशाम प्रधान, नोमान मुमताज़ खां, रामगोपाल कटारिया,शिशुपाल लोधी, मोहम्मद ज़की, अमीर कुरैशी,फरीद खां,मोहम्मद रफ़ी, इमरान पाशा, आसिफ खां, शकील मंसूरी, सरताज सैफी ,अवरार अहमद गुड्डू, असलम जावेद,लाइक अहमद बाबू,भूरा खां आदि रहे।
नोमान मुमताज़ खां
जिला मिडिया /सोशल मिडिया प्रभारी
कांग्रेस कमेटी, रामपुर
मोबाईल – 8392844007
