एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

बिलासपुर (रामपुर), 24 जून 2026। किसान कॉपरेटिव फार्मिंग सोसायटी बिलासपुर की भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा एवं फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से भूमि हस्तांतरण किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बिलासपुर निवासी याकूब खां ने जिलाधिकारी रामपुर को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि किसान कॉपरेटिव फार्मिंग सोसायटी के नाम दर्ज भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा किया गया तथा भूमि की खरीद-फरोख्त भी कर दी गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि सोसायटी की भूमि पर बने जिला सहकारी बैंक भवन एवं अन्य संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि भूमि का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 100 करोड़ रुपये है और संबंधित भूमि पर निर्माण कार्य जारी है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से भूमि को उसकी मूल श्रेणी में दर्ज कराने, अवैध निर्माण पर रोक लगाने तथा पूरे मामले की गहन जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
जिलाधिकारी कार्यालय में दिए गए प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, मंडलायुक्त मुरादाबाद, प्रबंध संचालक सहकारी बैंक एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।
हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी शेष है। प्रशासनिक जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *