बिजली कटौती का फायदा उठा कर चोरो ने पत्रकार के घर से लाखों का मॉल उड़ाया

बाराबंकी बड्डूपुर होशियार रहे गर्मी में छत पर सोने जाए तो नीचे भी रखवाली करते रहे
रामू सोनी पुत्र कृष्ण कुमार सोनी ग्राम लिलौली, पो०- सरसवाँ थाना-बड्ड्पुर जनपद बाराबंकी का मूल निवासी है प्रार्थी सोने-चाँदी आभूषणों की दुकान अपने ही घर पर करते है दिनाँक 22/23 कि रात्रि में विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण प्रार्थी एवं पत्नी तीसरी मंजिल पर सो रहे थे उसी दौरान अज्ञात चोर घर की दीवार के सहारे मकान में प्रवेश कर गये तथा खिड़की के रास्ते कमरे में घुसकर अलमारी का ताला एवं लकड़ी की बनी कबर्ड तोड़ दी चोर अलमारी में रखें लगभग साठ हजार रूपये नगद व लगभग 6 किलो चाँदी के आभूषण पायल 48 पीस बिछिया 200 पीस व 25 ग्राम सोने की नाक कील 28 पीस लाकेट 1 पीस अंगूठी 1 पीस आदि शामिल है जिसकी कीमत करीब चौदह लाख रूपए है चारी कर ले गए प्रार्थी ने बताया प्रातः काल जब मेरी पत्नी नीचे कमरे में आई तो कमरे का सामान बिखरा हुआ एवं अलमारी टूटी हुई मिली जाँच करने पर उक्त नगदी एवं सोने चाँदी के आभूषण गायब पाए गये।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।