बदायूं। गंगा दशहरा एवं ज्येष्ठ दशमी गंगा स्नान पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा ने थाना उझानी क्षेत्र के कछला बॉर्डर एवं कछला गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा, यातायात प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए चिन्हित पार्किंग स्थलों का भी अवलोकन किया।

डीएम एवं एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगा स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल एवं चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी रूट प्रबंधन एवं पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को सतर्क एवं समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

जितेन्द्र यादव
एम० डी० न्यूज जिला सहा० ब्यूरो चीफ बदायूँ

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed