फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद की सर्विलांस सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 30 लाख रुपये मूल्य के 150 गुमशुदा एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए।

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। लंबे समय से अपने खोए हुए मोबाइल की तलाश कर रहे आवेदकों ने फोन वापस पाकर फिरोजाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद किए गए मोबाइल विभिन्न नामी कंपनियों के हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। सर्विलांस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं सतत प्रयासों के माध्यम से इन मोबाइल फोन को खोजकर बरामद किया गया।

गौरतलब है कि फिरोजाबाद पुलिस अब तक कुल 1,537 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके मालिकों को वापस लौटा चुकी है। इस उपलब्धि से पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ फोन वापस मिल जाएगा, लेकिन फिरोजाबाद पुलिस की मेहनत और तत्परता के कारण उन्हें उनका कीमती मोबाइल वापस मिल सका।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed