बुलंदशहर के नीमखेड़ा गांव में जमीन के एक छोटे से टुकड़े को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में एक महिला सहित पांच लोग गंभीर
रूप से घायल हो गए हैं। यह मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र का है।
पीड़ित परिवार ने गांव के ही निशांत शर्मा (पुत्र सुभाष शर्मा), सुभाष (पुत्र होराम शर्मा), तुषार शर्मा (पुत्र सुभाष शर्मा), अमित (पुत्र संतोष शर्मा) और विपुल (पुत्र अमित) पर हमले का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली थी। घायलों को तुरंत चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई है। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

संवाददाता अतुल कुमार

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed