मथुरा जनपद के कोसीकलां के ग्राम कोटवन इंडस्ट्रीज एरिया में निकलने वाला धुआं न सिर्फ पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा था बल्कि आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोग भी गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे थे, लेकिन कोटवन स्थित औद्योगिक क्षेत्र में कुछ फैक्ट्रियां बगैर मानकों की चल रही है। हालात यह हैं कि इनसे निकलने वाले जहरीले-काले धुएं व बदबू से आसपास स्थित 3 हजार से अधिक ग्रामीण परेशान हैं। यहां रहने वाले सैकड़ों वृद्ध-महिलाएं व बच्चे एलर्जी, खुजली, सांस फूलने, फेफड़ों में संक्रमण जैसी बीमारियों से पीड़ित हो चुके हैं।

गंभीर बात यह है टायर प्लांट के खिलाफ कोटवन नबीपुर के ग्रामीण बासी कई बार आंदोलन कर चुके हैं कुछ दिन के लिए फैक्ट्री बंद हो जाती है फिर शुरू हो जाती है प्रदूषण विभाग कोई भी इन पर ठोस कार्रवाई नहीं करता है स्थित इकाइयों से निकलने वाला जहरीला धुआं सिर्फ ग्रामीणों के लिए ही नहीं बल्कि यहां काम करने वाले मजदूरों के लिए भी जानलेवा है। दिनभर कंडम टायरों को बॉयलर में डालकर उनमें से निकलने वाले तेल, तार व कार्बन को एकत्रित करने वाले मजदूरों का जीवन भी संकट में है। टायर प्लांट के अंदर काम कर रहे मजदूर सिर से लेकर पैर तक कार्बन से काले पड़ रहते है । अब देखना होगा कि योगी सरकार इन ग्रामीण वासियों की पुकार सुनती है या नहीं

10 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *