पुलिस अधीक्षक अमेठी ने की जनसुनवाई, शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश
अमेठी। दिनांक 25 जून 2026 को पुलिस कार्यालय गौरीगंज में सरवणन टी. द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका प्रभावी समाधान करना तथा पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास को मजबूत बनाना है।
अमेठी से दिनेश गुप्ता एमडी न्यूज़

