गोवर्धन (मथुरा)। आमेर जयपुर श्री गिरिराज जी महाराज की असीम अनुकम्पा से विशाल मासिक भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भंडारा चल रहा है दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।


इस अवसर पर समाज के सभी सदस्यों ने सेवा भाव से भोजन वितरण, पेयजल व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के स्वागत की जिम्मेदारी निभाई। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा प्रशासन और नगर निगमकी बहुत हीं ज्यादा सराहना करते और श्री गिरिराज जी महाराज के जयकारों से परिसर गूंज उठा।


आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। श्रद्धालुओं ने सैनी समाज के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

उपस्थित रहे गणमान्य लोग-

राजू हेली बसंत भाई-घनश्याम जी छोटीलाल अजमेरा सरवन लाल जगन जुजर अनमोल सैनी रोहन राजेंदर अमृतनीर बद्री हेली सोहन सैकिल


रिपोर्ट:
ठाकुर कैलाश सिंह यदुवंशी
तहसील रिपोर्टर, गोवर्धन (मथुरा)

3 views

By MD_News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed