बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई मृतक के परिजनों ने उसके जीजा और ससुराल के अन्य सदस्यों पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


परिजनों के अनुसार हैदरगढ़ निवासी मोहित (22) को उसके जीजा ने कोर्ट में चल रहे एक पुराने मामले में पेशी के बहाने बाराबंकी बुलाया था बताया जा रहा है कि कोर्ट पहुंचने पर जब मोहित को पता चला कि पेशी की तारीख आगे बढ़ गई है तो उसने इस बात का विरोध किया आरोप है कि इसी दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई शिकायत के मुताबिक, मोहित जब वापस लौट रहा था तब कोठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रास्ते में आरोपियों ने उसे रोक लिया आरोप है कि वहाँ सुनियोजित तरीके से मोहित पर हमला किया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए घायल युवक को ईलाज के लिए पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और साक्ष्य जुटाए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।


बाराबंकी जिले के त्रिवेदीगंज ब्लॉक स्थित कोलहदा गांव के बाजीलाल का पुरवा में गुरुवार को उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया जब युवक मोहित बाजपेयी का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव के पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया मौके पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) हैदरगढ़ राजेश विश्वकर्मा क्षेत्राधिकारी समीर सिंह और कोतवाल अनिल कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें न्याय दिलाने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया इसके बाद देर शाम मोहित का अंतिम संस्कार कराया गया।


मृतक के परिजनों के अनुसारो मोहित बाजपेयी की बहन का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व कोठी थाना क्षेत्र के टिकैतनपुरवा गांव में हुआ था विवाह के कुछ समय बाद बहन और उसके पति के बीच विवाद शुरू हो गया जिसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी थी।
परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था बुधवार को मोहित के बहनोई ने उसे फोन कर बताया कि उसकी बहन से जुड़े एक मुकदमे की पेशी बाराबंकी न्यायालय में है और उसे वहां पहुंचना होगा।


परिजनों का कहना है कि मोहित अपनी बहन के साथ बाराबंकी न्यायालय पहुंचा लेकिन वहां किसी प्रकार की कोई पेशी निर्धारित नहीं थी इसके बाद बहनोई ने फोन कर उसे अपने घर आकर बातचीत करने के लिए बुलाया
आरोप है कि यह एक सुनियोजित साजिश थी बहनोई और उसके साथियों ने रास्ते में मोहित को घेर लिया और पहले लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा जब वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा तो आरोपियों ने कथित रूप से अपर जिला जज लिखी नंबर प्लेट वाली कार से उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।


मोहित की मौत के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मृतक के घर पहुंचे प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed