फतेहपुर। जून का अंतिम सप्ताह चल रहा है, लेकिन मौसम के तेवर अब भी बेहद कड़े बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार जारी है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कें और बाजार सूने नजर आ रहे हैं। लोग केवल आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार जिले में दिन का अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही लू (हीटवेव) का प्रभाव भी बना रहेगा। हालांकि जून माह के अंतिम दिनों में मौसम में कुछ बदलाव और आंशिक राहत मिलने के संकेत दिए गए हैं।


भीषण गर्मी का असर कृषि पर भी पड़ने लगा है। विशेष रूप से धान की फसल पर इसका सीधा प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। पर्याप्त वर्षा न होने और लगातार बढ़ते तापमान से खेतों में नमी कम हो रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो धान की रोपाई और फसल उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं किसान भी अब मानसून की अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिससे खेती को राहत मिल सके।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *