एम डी न्यूज़
बरेली शहर में आज मुहर्रंम के जुलूस को लेकर विभिन्न रास्तों पर रूट डाईवर्जन लागू किया गया है। आज सुबह 8 बजे से रात्रि 12 बजे तक शहर मे यह व्यवस्था लागू की जायेगी। एस एस पी यातायात अकमल खान के अनुसार शहर में आने जाने के लिए रेलवे स्टेशन, चौकी चौराहा, गाँधी उद्धान, डेलापीर वेरियर 2, और विलयधाम पर वहानों का आवगमन सामान्य रहेगा।

जुलूस में निकालने वाले तजियों को ध्यान में बिजली विभाग ने भी सुरक्षा के लिए आंशिक बिजली कटौती करने का निर्णय लिया है। अधिशासी अभियंता ओपी गुप्ता के अनुसार दोपहर 12 बजे से रात्रि 12 बजे तक जुलूस निकलने तक सिटी स्टेशन, कुटुबखाना, मिशन कंपाउंड, चौपला, किला, सी बी गंज, और लोहिया विहार, उपकेंद्रों में बिजली आपूर्ति थोड़ी थोड़ी देर के लिए रोकी और बहाल की जायेगी। बिजली आपूर्ति लगातार 12 घंटे बंद नही रहेगी बल्कि सुरक्षा अनुसार अस्थायी रूप से रोकी जायेगी। जुलूस के समाप्त होने पर सभी क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी।

रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।
