लखनऊ।नगराम थाना क्षेत्र के ग्राम गरहा से एक 16 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने उसकी तलाश के लिए नगराम थाने में पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, ग्राम गरहा निवासी अश कुमार (16 वर्ष) 24 जून 2026 की शाम लगभग 7:30 बजे घर से चला गया था।

उसने घर पर किसी को इसकी सूचना नहीं दी थी।काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन अश कुमार का कोई सुराग नहीं मिल सका। परिवार के लोग उसके अचानक गायब होने से चिंतित हैं।अपने स्तर पर हर संभव खोजबीन के बाद भी सफलता न मिलने पर परिजनों ने नगराम थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से किशोर की जल्द तलाश करने की मांग की।पुलिस इंस्पेक्टर विवेक ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्र में किशोर की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है। परिजनों ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को अश कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या परिवार को सूचित करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed