तहसील प्रभारी रिपोर्ट गंगा चरण एमडी न्यूज़
लखनऊ। नगराम थाना अंतर्गत खरगापुर गांव में जमीन पर अवैध कब्जे और सार्वजनिक रास्ता बंद करने के प्रयास का मामला सामने आया है। दबंगों द्वारा जबरन दीवार बनाने और मार्ग अवरुद्ध करने की धमकी के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया है।पीड़ित शिव किशोर के अनुसार, बृजेश कुमार, पंकज, राजन और साजन नामक व्यक्तियों ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। उन्होंने जबरन दीवार बनाने की कोशिश की और दावा किया कि वे वहां सार्वजनिक रास्ता बंद कर देंगे जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो उन्हें गाली-गलौज का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी ऋषभ पांडे ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया। पीड़ित पक्ष से गंगा चरण, शिव किशोर और प्रदीप कुमार चौकी पहुंचे, लेकिन विपक्षी पार्टी बृजेश कुमार, राजन, साजन और पंकज वहां नहीं आए।पीड़ित शिव किशोर ने आशंका व्यक्त की है कि विपक्षी कभी भी उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं या जबरन दीवार का निर्माण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह जमीन एक सार्वजनिक रास्ते से सटी है, जिसका उपयोग पूरे खरगापुर गांव और आसपास के क्षेत्र के लोग आवागमन के लिए करते हैं। दबंगों ने इस रास्ते को बंद करने की धमकी भी दी है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।चौकी प्रभारी ऋषभ पांडे ने दोनों पक्षों को 27 तारीख की सुबह अपनी बात रखने के लिए चौकी पर बुलाया उन्होंने पीड़ित शिव किशोर को अपना नंबर देते हुए आश्वासन दिया कि किसी भी लड़ाई-झगड़े की स्थिति में तुरंत उन्हें सूचित किया जाए, पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई करेगी।
