संवाददाता-जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख

हाथों की बल राधा रानी धाम की परिक्रमा लगा रहा 13 वर्षीय आराध्य

बरसाना।। गोवर्धन।।
यूं तो भगवान के भक्त अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए हजारों तरीके से अपने प्रभु की भक्ति करते हैं लेकिन कुछ भक्त ऐसे होते हैं जिनकी भक्ति से भगवान तो प्रसन्न होते ही हैं समाज में भी लोगों के बीच एक अलग ही पहचान बन जाती है। ऐसा ही कुछ नजरा इस समय बरसाना धाम में देखने को मिल रहा है जहां आगरा के रहने वाले कमलेश गुप्ता और सीमा गुप्ता के जुड़वा बेटे और बेटी राधा रानी की परिक्रमा कर रहे हैं आश्चर्यजनक बात यह है कि कमलेश गुप्ता का 13 वर्षीय पुत्र आराध्य हाथों के बल 7 किलोमीटर लंबी बरसाना धाम की पक्की परिक्रमा मार्ग में राधा रानी की परिक्रमा कर रहा है जिसे देखकर तमाम भक्त श्रद्धालु भी दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो रहे हैं और बच्चे की अनूठी भक्ति की सराहना और प्रशंसा करते हुए नजर आ रहे हैं । नन्हे आराध्य से बात करने पर उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही धार्मिक प्रवृत्ति के रहे हैं और अपनी यह अनूठी परिक्रमा अपनी स्वर्गीय दादी को समर्पित करने के लिए लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह 8 वर्ष की उम्र से अभ्यास कर रहे हैं और उनकी माताजी हमेशा इस कार्य में उनका हौसला बढ़ाती रही है। इस अनूठे आश्चर्यचकित करने वाले कारनामे के लिए उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, तथा एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया हुआ है। रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज होगा या नहीं है तो भविष्य के गर्त में है लेकिन फिलहाल 13 वर्षीय आराध्य की राधा रानी के प्रति यह भक्ति और चकित करने वाले अनूठे प्रदर्शन की चारों ओर चर्चा हो रही है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *