बदायूं,कछला गंगा घाट पर नहाते समय दो चेहरे तहेरे दोनों भाइयों की गंगा में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।यह दोनों भाई विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी थे और ट्रांसफार्मर लगाने के बाद साथियों के साथ गंगा घाट पर नहाने पहुंचे थे ।

एक युवक को ग्रामीणों ने बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरे का शव करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बरामद किया, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवार में कोहराम मच गया है पूरा मामला जिला बदायूं थाना मुजरिया चौकी बगुला नगला का बताया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed