फतेहाबाद (आगरा)। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर विश्वनाथ मैरिज होम के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर पहले एक सब्जी से भरी टिर्री (हाथ ठेला/लोडिंग वाहन) से टकराई और उसके बाद बिजली के पोल से जा भिड़ी। हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैक्स पिकअप लहराते हुए आ रही थी। सामने से सब्जी लेकर आ रहे टिर्री चालक ने वाहन को अनियंत्रित देख समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि मैक्स पहले टिर्री से टकराई, फिर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा भिड़ी।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि मैक्स में सवार सभी लोग फतेहाबाद क्षेत्र के नहरे का पूरा गांव के एक ही परिवार के सदस्य थे। वे फिरोजाबाद में अपनी बहन के यहां शादी में भात पहनाकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
नोट: घायलों की संख्या और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed