सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के हाथी बाजार में मुहर्रम के अवसर पर स्थापित ताजिया को शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे चौखंडी स्थित बगीचे के कर्बला में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला।


ताजिया जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से होकर कर्बला पहुंचा, जहां अकीदतमंदों ने मातम और दुआओं के बीच ताजिया को सुपुर्द-ए-खाक किया। जुलूस में बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। लोगों ने इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा और जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। ताजिया के कर्बला पहुंचने के साथ ही मुहर्रम के धार्मिक अनुष्ठानों का समापन हुआ। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद उपस्थित रहे।

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed