रिपोर्ट-स्वामीनाथ कुमार
महराजगंज। थाना चौक पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के एक मामले में वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में कार्यवाई की गई ।
पुलिस के अनुसार, 19 जून 2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चौक में मु0अ0सं0 95/2026 के तहत धारा 108 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले में उर्मिला पत्नी राजाराम की संलिप्तता सामने आने पर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।

थाना चौक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उर्मिला (58 वर्ष), पत्नी राजाराम, निवासी धरमौली टोला डूमरभार, थाना चौक, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई नियमानुसार जारी है।
