मोहम्मदी, खीरी। मोहर्रम के अवसर पर मोहम्मदी क्षेत्र के शुक्लापुर से पारंपरिक ताजिया जुलूस श्रद्धा और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस में ताजियादारों और अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए गमगीन माहौल में मातम किया।


जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। पूरे आयोजन के दौरान शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार जुलूस के साथ मौजूद रहे तथा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed