जनपद बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के ग्राम परसेरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कई घातक हथियारों के साथ एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम परसेरा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों एवं धारदार हथियारों से मारपीट होने लगी। घटना की सूचना मिलते ही थाना बिसौली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

घटना के संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नुकीला भाला, एक चपटेदार भाला, दो लकड़ी के डंडे, एक स्टील का पाइप, एक अन्य डंडा, एक फरसा तथा एक सरिया बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त करुपाल की निशानदेही पर पुलिस ने एक अवैध 315 बोर का तमंचा एवं एक 315 बोर का खोखा कारतूस भी बरामद किया। पुलिस ने तमंचा बरामद होने के बाद संबंधित धाराओं में आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी भी की है।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मामले में अन्य पहलुओं की जांच जारी है तथा पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बदायूं पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी विवाद का समाधान कानून के दायरे में रहकर करें और किसी भी प्रकार की हिंसा या कानून हाथ में लेने से बचें

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *