थाना चिन्हट विकल्प खंड काशीराम कॉलोनी से कर्बला के मैदान में शहीदान ए कर्बला ने अपनी अजीम कुर्बानी पेश करके दुनियां के सम्पूर्ण मानव जाति के स्वाभिमान, इन्सानियत एवं मानवता के वजूद को हमेशा हमेशा के लिए महफूज करने वाले हजरत इमाम हुसैन( रजि0) की याद में नवीं मुहर्रम को चौक पर रखे गये ताजियों का जुलुस दसवी मोहर्रम को गमगीन माहौल में अक़ीदत एव सादगी से निकाला गया तथा देर शाम नम आँखों के साथ कर्बला में ताजियों को दफन किया गया। इस दौरान या हुसैन या हुसैन की सदाओं से इलाका गूंज उठा।

हजरत इमाम हुसैन (रजि0) व उनके 72 साथियों की शहादत की याद में निकाला जाने वाला जुलूस काशीराम कॉलोनी से लोलाइ और गली मोहल्ले से गुजर करके। सहित पूरे इलाके में मोहर्रम की 9 वी तारीख को बड़ी अकीदत के साथ समस्त चौको पर ताजिया रख कर इमाम हुसैन की याद को ताजा कर अमन चैन की दुआ मांगी गयी नोहे पढ़ी गई नजर देकर हजरत इमाम हुसैन को याद किया गया तथा शुक्रवार की सुबह पूरी अकीदत व एहतराम के साथ निकाले गये जुलूस में लोग या हुसैन…या हुसैन के नारे लगा रहे थे। जिससे पूरा इलाका गमगीन हो गया । हजरत इमाम हुसैन के अक़ीदतमंद जगह जगह शबील खीचड़ा व पुलाव का वितरण कर रहे थे। देर शाम नम आँखों के साथ गमगीन माहौल में ताजियों को दफन किया गया।
जुलुस मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस सुरक्षा मौजूद रहे। इसमें मौजूद कलीम सिद्दीक़ी सिब्बू शाहरुख मनु शाहनवाज काले राजू एवं समस्त कार्यकर्ताएं मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।