गोण्डा- गोंडा जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के बिशुनपुर बैरिया सालपुर बाजार में 28 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति की तहरीर पर मूड़ाडीहा गांव निवासी रमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब वह उठे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। महिला मृत अवस्था में मिली, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पति ने आरोप लगाया है कि लोकवाणी केंद्र संचालक रमेश कुमार उनकी पत्नी को लगातार फोन कर बात करने और संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर निजी ऑडियो और वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

पति के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 8 बजे उनकी पत्नी ने पहली बार पूरी बात उन्हें बताई। इसके बाद वह अपने पिता और पत्नी के परिजनों के साथ रमेश कुमार के पास गए और उसे समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि बाद में फिर से फोन कर कथित रूप से ब्लैकमेल किया गया।

महिला की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। परिवार में दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र लगभग 8 वर्ष और 7 वर्ष बताई गई है। पति का कहना है कि उनकी पत्नी पहले डर की वजह से यह बात किसी को नहीं बता सकी थी।
देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका का मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।