मोहम्मदी अजुमने हुसैनिया व.शिया कमेटी के अध्यक्ष अब्बास नकवी ने पहली मोहर्रम से लेकर दस मोहर्रम तक आयोजित सभी जुलूसों व कार्यक्रमो मे जिस तरीके से पुलिस व प्रशासन ने सहयोग किया वो बेहद सराहनीय है,पुलिस टीम ने लगातार टीम के साथ सहयोग किया,वही अधिशासी अधिकारी के माध्यम से नगर पालिका की सफाई, चूना,आवारा जानवरों के.रोकथाम के लिऐ अपनी टीम लगातार रोकने मे महत्वपूर्ण सहयोग, विझुत विभाग, स्वास्थ्य विभाग,बिकास खण्ड अधिकारी के माध्यम से करबला की सफाई सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य मे सहयोग मिला,उपजिलाधिकारी ने मोहर्रम की दसवीं मोहर्रम के लिऐ सभी विभागों को उचित दिशानिर्देश दिऐ थे।

वहीं दसवीं मोहर्रम मे हमारे हिन्दू भाइयों ने जो आपसी भाई चारे की जो मिसाल कायम की ,उसकी मिसाल और कहीं देखने को नही मिलती है,जिसमे शुकलापुर मे जमशेद असारी के यहा से शुकलापुर ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई ,अतुल वाजपेयी व उनकी टीम से लेकर नतथू चौराहा राजेश गुप्ता, त्रिमोहन लाल गुप्ता के यहा,अमान गिफ्ट सेंटर ,अतुल रस्तोगी ,संदीप गुप्ता मेडिकल स्टोर,करबला मे शिवम राठौर सहित जगह-जगह पर पानी की सबीले आयोजित की गई,वही बाजार गज मे डाक्टर रमा गुप्ता ने दसवीं मोहर्रम के जुलूस को रोककर अजुमन का मातम और नौहा पढवाना एक अनोखी मिसाल कायम करता है,और इसानियत को जिंदा रखा ,सभी का दिल से धन्यवाद,सभी विभागों के अधिकारियों ,मोहम्मदी की पुलिस अधिकारियों, सहित सभी का दिल से धन्यवाद, सभी ने सदेश दिया कि इमाम हुसैन किसी एक के नही सभी के हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed