जनपद शामली में पत्रकारिता और जनसेवा को नई दिशा देने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए आज महिला सहायक ब्यूरो प्रमुख ईशा जैन को उनका आधिकारिक पहचान पत्र (आईडी कार्ड) प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन (दभेड़ी वाले), मुजफ्फरनगर एवं छवि जैन ने उन्हें पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों, दायित्वों एवं जनहित से जुड़े कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बताया कि एक सच्चे पत्रकार का दायित्व समाज की समस्याओं, जनता की आवाज और जनहित के मुद्दों को निष्पक्ष एवं निर्भीक रूप से शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है।

ईशा जैन को निर्देशित किया गया कि वे जनपद शामली में महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सरोकारों एवं विकास से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करें तथा चैनल के माध्यम से आम लोगों की आवाज को बुलंद करें।

MD NEWS बहुआयामी समाचार परिवार को पूर्ण विश्वास है कि ईशा जैन अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जनपद शामली में पत्रकारिता एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देंगी।

MD NEWS बहुआयामी समाचार परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।

रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर

MD NEWS बहुआयामी समाचार
“जनता की आवाज, निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ”

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *