“डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित”

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती स्मरण पक्ष (23 जून से 6 जुलाई) के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती स्मरण पक्ष केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा को समाज तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने बूथ स्तर तक कार्यक्रमों की प्रभावी तैयारी एवं अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।

  • गंगवार ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में एक विधान, एक प्रधान और एक निशान की अवधारणा को लेकर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर उनके सपनों को साकार किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि स्मरण पक्ष के अंतर्गत बूथ स्तर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करें।

अपने संबोधन में हरीश गंगवार ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें तथा संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाएं।

जिला प्रभारी राजा वर्मा ने बैठक में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले पुष्पांजलि कार्यक्रम, कार्यकर्ता सम्मेलन, छात्र सम्मेलन, वृक्षारोपण अभियान एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। साथ ही सभी मंडलों एवं बूथों पर कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में सुनीता सैनी, हंसराज पप्पू ,विवेक रुहेला, रविंद्र सिंह रवि अर्जुन रस्तोगी, आकाश सक्सेना, प्रदीप गुप्ता, पारुल गुप्ता ,कुंवर बहादुर ,करतार लोधी, दीपक गुप्ता, श्वेता शर्मा, ओमप्रकाश लोधी ,विक्रम सिंह ,रघुविर जाटव ,कमल सिंह लोधी ,रोहित सैनी, अनु सक्सेना भव्य उप्पल ,सुखदेव, वेद प्रकाश सागर नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed