एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफ़ी उल्लाह खान की रिपोर्ट
दिनांक 26.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना शाहबाद व चौकी ढकिया का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना/चौकी परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हवालात, मिशन शक्ति केन्द्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों के समुचित संधारण, अभिलेखों में अंकित की जाने वाली प्रविष्टियों को अद्यतन रखने, साफ-सफाई आदि के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

इसके अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने तथा आमजन के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए ।

6 views
