बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

मुजफ्फरनगर पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखते हुए कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना बुढ़ाना पुलिस ने फेसबुक पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट साझा करने के आरोप में ग्राम जौला निवासी आसिफ मलिक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पोस्ट से सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना बुढ़ाना में मु0अ0सं0 273/2026 के तहत धारा 353(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 27 जून 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरनगर पुलिस ने आमजन से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और किसी भी भ्रामक अथवा विवादित सामग्री को साझा न करने की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed