शाहबाद/रामपुर।
ज्योतिष्पीठ के पूज्य पाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज कल बिसौली के रास्ते होते हुए शाहबाद की पावन धरा पर पधार रहे हैं। सनातन धर्म के इस ऐतिहासिक और गरिमामयी आगमन को लेकर क्षेत्र के जनमानस और समाजसेवियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

शंकराचार्य जी के शाहबाद आगमन पर समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के वरिष्ठ नेता व प्रख्यात जनसेवक रामबहादुर सागर जी के नेतृत्व में उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। इस दौरान सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिलेगी।

शाहबाद से रामपुर तक निकलेगी विशाल रैली


स्वागत समारोह के उपरांत, शंकराचार्य जी के सानिध्य में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा, जो शाहबाद से प्रारंभ होकर रामपुर तक जाएगी। इस रैली में समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के वरिष्ठ नेता रामबहादुर सागर जी स्वयं शंकराचार्य जी के साथ उपस्थित रहेंगे और रैली की कमान संभालेंगे। रामपुर तक जाने वाली इस यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

सामाजिक और धार्मिक संदेश देगी यह यात्रा


रामबहादुर सागर जी ने इस विषय में बात करते हुए कहा कि पूज्य शंकराचार्य जी का क्षेत्र में आगमन हम सभी के लिए परम सौभाग्य की बात है। यह यात्रा न केवल धार्मिक चेतना को जागृत करेगी, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और समरसता का एक नया और दमदार संदेश भी देगी। स्वागत और रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व जोश है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed