मोहम्मदी खीरी, अमीर नगर ऐतिहासिक ताजिया मेला में इस बार शासन की गाइड लाइन के साथ ताजियों की ऊंचाई बारह फिट की है और ताजिया अट्ठाईस जून को सुपुर्द ए खाक होंगे जबकि मेले में बड़े बड़े-ताजिया हुआ करते थे लेकिन इस बार ऐसा नही है फिर भी ताजिया दारों में पूरा उत्साह और जोश नजर आ रहा है। ताजिया दारों अपने अपने गांवों से ताजिया लेकर या हसन या हुसैन की सदाए लगाते हुए कर्बला शरीफ़ के मैदान में पहुंच चुके है। और बैंड बाजा ओ की मातमी धुन और कलाकारी लोगों के लिए मन मोहक बनी हुई है । और अकीदतमंद अपना अकीदा पेश कर रहे हैं और मनौती के ताजिया भी रख रहे हैं। हर तरफ भाईचारा और सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिल रही है।

मेले में हिंदू मुस्लिम एकता की जिंदा धरोहर लोगों के लिए उदाहरण है। मेले
को शांति सुरक्षा और सद्भावना से निपटाये जाने की बागडोर अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार राय ने संभाली हैं और मेले में एस डी एम गोला युगान्तर त्रिपाठी और सी ओ मोहम्मदी अरुण कुमार सी ओ जावेद इकबाल खान सिंह भी अपनी अपनी टीम के साथ जुम्मे दारी निभा रहे हैं जबकि मेले में भारी संख्या में भीड़ का आवागमन चल रहा है।मेले की चाक-चौबंद दिख रही है और शांति सकुशल मेला संपन्न करवाएं जाने को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से मेला को चार सेक्टरों में बांटा गया । और मेला मजिस्ट्रेट भी मौजूद हैं ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed