रिपोर्ट-दिनेश गुप्ता
महिला थाना के प्रयास से 02 विवाहित जोड़े पुनः साथ रहने को हुआ राजी ।
“मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के तहत दिनांक 27.06.2026 को दीपशिखा सिंह थानाध्यक्ष महिला थाना मय टीम द्वारा पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों के संबंध में शिकायतों को सुना गया तथा समस्याओं को सुलझाते हुए पति-पत्नी को साथ रहने के लिए समझाया गया ।

जिसमें 02 विवाहित जोड़े राजी खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए तथा अमेठी पुलिस को धन्यवाद दिया। अमेठी पुलिस द्वारा उनको आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गईं ।
3 views
